NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 2 Meera Ke Pad

Author at PW
May 04, 2026
NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 2 Meera Ke Pad

Finding the right balance between poetic interpretation and exam-focused answers can be challenging for students studying Hindi Sahitya. Many learners struggle to explain the deep devotion (Bhakti) in Meera Bai’s verses while sticking to the word limits required by the board. Our NCERT solutions for class 10 Hindi Sparsh chapter 2 bridge this gap. 

This article provides clear, accurate, and simple breakdowns of every verse, ensuring you grasp the spiritual context and the linguistic nuances. Whether you are looking for chapter summaries or specific Meera ke pad class 10 question and answer sets, this resource is designed to help you score maximum marks in your Hindi examinations.

Check out: CBSE Class 10th Books

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 2 Overview

The second chapter of the Hindi Sparsh textbook features the "Pad" (verses) of Meera Bai, one of the most prominent figures of the Bhakti movement. Her poetry is a beautiful expression of her unwavering devotion to Lord Krishna, whom she addresses as Girdhar Gopal.

These NCERT solutions for class 10 Hindi Sparsh chapter 2 focus on helping students interpret the Braj, Rajasthani, and Gujarati influences in her language. Understanding these verses is crucial because they often appear in the "Saprasing Vyakhya" (Contextual Explanation) section of the Hindi question paper.

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 2 

NCERT Solutions for Class 10 Meera ke pad class 10 questions and answers provide detailed answers. These answers help students undrestand the essence of Meera's devotion.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए – 
1. पहले पद में मीरा ने हरि से अपनी पीड़ा हरने की विनती किस प्रकार की है?

उत्तर:- मीरा श्री.कृष्ण को सम्बोधित करते हुए कहती हैं कि हे श्री कृष्ण! आप सदैव अपने भक्तों की पीड़ा दूर करते हैं। प्रभु जिस प्रकार आपने द्रौपदी का वस्त्र बढ़ाकर भरी सभा में उसकी लाज रखी, नरसिंह का रुप धारण करके हिरण्यकश्यप को मार कर प्रह्लाद को बचाया, मगरमच्छ ने जब हाथी को अपने मुँह में ले लिया तो उसे बचाया और पीड़ा भी हरी। हे प्रभु! इसी तरह मुझे भी हर संकट से बचाकर पीड़ा मुक्त करो। मीरा सांसारिक बंधनों से मुक्ति के लिए भी विनती करती हैं।\

2. दूसरे पद में मीराबाई श्याम की चाकरी क्यों करना चाहती हैं? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- मीरा श्री.कृष्ण को सर्वस्व समर्पित कर चुकी हैं। वे कृष्ण की दासी बनकर उनके दर्शन का सुख पा सकेगी और उनके समीप रह पाएगी।
इस प्रकार मीरा दासी बनकर श्री.कृष्ण के दर्शन, नाम स्मरण रूपी जेब-खर्च और भक्ति रूपी जागीर तीनों प्राप्त कर अपना जीवन सफल बनाना चाहती हैं।

3. मीराबाई ने श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन कैसे किया है?

उत्तर:- मीराबाई कृष्ण के रूप सौंदर्य का वर्णन करते हुए कहती हैं कि उन्होंने सिर पर मोर मुकुट धारण किया हैं और तन पर पीले वस्त्र सुशोभित हैं। गले में बैजयंती माला उनके सौंदर्य में चार चाँद लगा रही है। कृष्ण बाँसुरी बजाते हुए गाये चराते हैं तो उनका रूप बहुत ही मनोरम लगता है।

4. मीराबाई की भाषा शैली पर प्रकाश डालिए।

उत्तर:- मीराबाई की भाषा शैली राजस्थानी मिश्रित ब्रजभाषा है। इसके साथ ही गुजराती शब्दों का भी प्रयोग है। इसमें सरल, सहज और आम बोलचाल की भाषा है। पदावली कोमल,भावानुकूल व प्रवाहमयी है। मीराबाई के पदों में भक्तिरस है। इनके पदों में अनुप्रास, पुनरुक्ति प्रकाश, रुपक, उत्प्रेक्षा आदि अलंकार का प्रयोग हुआ है। अपनी प्रेम की पीड़ा को अभिव्यक्त करने के लिए उन्होंने अत्यंत भावानुकूल शब्दावली का प्रयोग किया है। इनके पदों में माधुर्य गुण प्रमुख है और शांत रस के दर्शन होते हैं।

5. वे श्रीकृष्ण को पाने के लिए क्या-क्या कार्य करने को तैयार हैं?

उत्तर:- मीराबाई ने कृष्ण को प्रियतम के रूप में देखा है। वे बार-बार कृष्ण के दर्शन करना चाहती है। वे कृष्ण को पाने के लिए अनेकों कार्य करने को तैयार हैं। वह सेविका बन कर उनकी सेवा कर उनके साथ रहना चाहती हैं, उनके विहार करने के लिए बाग बगीचे लगाना चाहती है। वृंदावन की गलियों में उनकी लीलाओं का गुणगान करना चाहती हैं, ऊँचे-ऊँचे महलों में खिड़कियाँ बनवाना चाहती हैं ताकि आसानी से कृष्ण के दर्शन कर सकें। वे उनके दर्शन के लिए कुसुम्बी रंग की साड़ी पहनकर यमुना के तट पर आधी रात को प्रतीक्षा करने को तैयार हैं। वे अपने आराध्य को मिलने के लिए हर सम्भव प्रयास करने के लिए तैयार हैं।

Read More: NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 1

निम्नलिखित पंक्तियों का काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए –
1. हरि आप हरो जन री भीर।
द्रोपदी री लाज राखी, आप बढ़ायो चीर।
भगत कारण रूप नरहरि, धर्यो आप सरीर।

उत्तर:- प्रस्तुत पंक्तियाँ मीराबाई के पद से ली गई हैं। मीराबाई अपने प्रिय भगवान कृष्ण से कहती हैं – हे भगवान ! आप ही अपनी इस दासी की पीडा हरें। मीरा के अनुसार श्री. कृष्ण ने ही अपमानित द्रौपदी की लाज बचाई थी। जब दु:शासन ने उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास किया था। तो आपने ही उसे वस्त्र प्रदान किए थे। आप भक्तों पर कृपा करने वाले हैं। अपने प्रिय भक्त प्रह्लाद को बचाने के लिए नरसिंह रूप धारण किया था। भक्त की आवश्यकता अनुसार रूप धारण कर उनके कष्ट हरते हैं। उसी प्रकार आप मेरे भी कष्टों को दूर कीजिए।

2. बूढ़तो गजराज राख्यो, काटी कुण्जर पीर।
दासी मीराँ लाल गिरधर, हरो म्हारी भीर।

उत्तर:- प्रस्तुत पंक्तियाँ मीराबाई के पद से ली गई हैं। मीराबाई अपने प्रिय भगवान कृष्ण से कहती हैं – हे भगवान ! आप भक्तों पर कृपा करने वाले हैं। आपने ही डूबते हुए हाथी की रक्षा की थी। उसे मगरमच्छ के मुँह से बचाया था। इस प्रकार आपने उस हाथी की पीड़ा दूर की थी। हे प्रभु ! इसी तरह मुझे भी हर संकट से बचाकर पीड़ा मुक्त करो। मीरा सांसारिक बंधनों से मुक्ति के लिए भी विनती करती हैं।

3. चाकरी में दरसण पास्यूँ, सुमरण पास्यूँ खरची।
भाव भगती जागीरी पास्यूँ, तीनूं बाताँ सरसी।

उत्तर:- प्रस्तुत पंक्तियाँ मीराबाई के पद से ली गई हैं। मीराबाई ने कृष्ण को प्रियतम के रूप में देखा है। वे बार-बार कृष्ण के दर्शन करना चाहती है। वे कृष्ण को पाने के लिए अनेकों कार्य करने को तैयार हैं। मीरा अपने प्रिय भगवान कृष्ण से कहती है – हे श्याम ! मुझे अपनी दासी बना लो। मैं तुम्हारी सेविका के रूप में रहूँगी और तुम्हारे लिए बाग-बगीचे लगाऊँगी,जिसमें तुम विहार कर सको। इसी बहाने मैं रोज सुबह तुम्हारे दर्शन कर सकूँगी। मैं वृंदावन के कुंजों में और गलियों में कृष्ण की लीला के गाने गाऊँगी। इस सेवा के बदले में मुझे प्रभु-दर्शन का अवसर मिलेगा। नाम-स्मरण रूपी जेब-खर्च प्राप्त होगा। भावपूर्ण भक्ति की जागीर प्राप्त होगी। इस प्रकार मीरा दासी बनकर श्री.कृष्ण के दर्शन, नाम स्मरण रूपी जेब-खर्च और भक्ति रूपी जागीर तीनों प्राप्त कर अपना जीवन सफल बनाना चाहती हैं।

• भाषा अध्ययन
4. उदाहरण के आधार पर पाठ में आए निम्नलिखित शब्दों के प्रचलित रूप लिखिए –
उदाहरण – भीर – पीड़ा ‘ कष्ट ‘ दुख; री – की
चीर –
बूढ़ता –
धारयो –
लगास्यूँ –
कुंजर –
घणा –
बिन्दराव –
सरसी –
रहज्यूँ –
हिवडा –
राख –

उत्तर:-

शब्द प्रचलित
चीर वस्त्र / कपड़ा
बूढ़ता डूबता
धारयो धारण किया
लगास्यूँ लगाऊँगी
कुंजर हाथी / हस्ती
घणा बहुत अधिक
बिन्दराव वृंदावन
सरसी पूरी हुई
रहज्यूँ रहूँगी
हिवडा ह्दय / दिल
राख रक्षा करो
कुसुम्बी लाल रंग की

Check Out: CBSE Class 10th Question Banks

Importance of NCERT Class 10 Hindi Sparsh Chapter 2

To excel in the exams, it is important to look at the central theme. Meera Bai’s "Pad" are essentially a prayer. In the first part, she asks for the removal of pain, and in the second, she describes her lifestyle as a devotee.

Why is this chapter important?

  1. Values: It teaches the concept of selfless devotion.

  2. Language: It introduces students to medieval Indian dialects.

  3. Exam Weightage: Questions on the symbolism of the "Lotus Feet" or the "Garden" (Bagh) are frequently asked in the Class 10 Hindi Sparsh Meera ke pad question-answer section.

Poetic Features in NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 2

Meera’s poetry is known for its simplicity and emotional depth. When using the NCERT solutions for class 10 Hindi Meera ke pad, students should note the following linguistic features:

  • Language Blend: Her verses are not pure Hindi; they contain a mix of Rajasthani, Braj, and Gujarati words.

  • Symbolism: She uses the "Yellow Garments" and "Peacock Crown" to describe the physical beauty of Krishna.

  • Emotional Range: The tone shifts from a humble request for protection to a deep, agonising wait for a meeting with the divine.

Word from Chapter

Meaning in Hindi

Meaning in English

Hari

Bhagwan Krishna

Lord Krishna

Bheer

Peeda / Dard

Suffering / Pain

Cheer

Vastra / Saree

Cloth

Kunjar

Haathi

Elephant

Chakar

Naukar / Sevak

Servant

Also Check, CBSE Class 10th Previous Year Papers

Key Themes in NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 2

When preparing with Meera Ke Pad Class 10 NCERT solutions, focus on these recurring themes that examiners often target:

The Concept of Surrender

Meera has completely surrendered her royal life and ego to Krishna. She is ready to perform menial tasks like gardening just to be near the temple of her Lord. This total surrender is a hallmark of "Madhurya Bhava" in Bhakti poetry.

The Physical Description of Krishna

Meera provides a vivid description of Lord Krishna. She describes him wearing a peacock crown, yellow silken clothes (Pitambar), and a garland made of forest flowers (Vaijayanti Mala). This imagery is vital for answering descriptive questions.

Study Tips for NCERT Class 10 Hindi Sparsh Chapter 2

To make the most of the NCERT solutions for class 10 Hindi Sparsh chapter 2, follow these steps:

  • Read the Verse Aloud: This helps in understanding the rhythm and the dialect.

  • Keyword Practice: Use specific Hindi terms like "Kati" (Waist) or "Dheru" (Hold/Keep) in your answers to sound more authentic.

  • Contextual Reference: Always mention the context (Prasang) before writing the explanation (Vyakhya) of the lines.

  • Flashcards: Create cards for the difficult vocabulary used in Meera's Braj-Bhasha blend.

NCERT Class 10 Hindi Sparsh Chapter 2 FAQs

Q1: What does the "Yellow Cloth" signify in Meera's poetry?

In these verses, the yellow cloth (Pitambar) signifies the divine and attractive form of Lord Krishna as he wanders in the forests of Vrindavan.

Q2: Why does Meera want to plant a garden?

Meera wants to plant a garden so that when Krishna goes there for a walk, she can get a glimpse (Darshan) of him every morning.

Q3: Which language is primarily used in Meera Ke Pad?

The language is a beautiful mixture of Braj Bhasha, Rajasthani, and Gujarati, reflecting the regions where Meera spent her life.

Q4: How does Meera describe the compassion of Krishna?

She describes his compassion by listing how he saved his devotees, like Draupadi and Prahlad, from extreme distress and humiliation.

Q5: What is the significance of the Bank of River Juna?

Meera expresses her desire to meet Lord Krishna at midnight on the banks of the river Juna (Yamuna) because her heart is extremely restless to see him.

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 2 Meera Ke Pad