NCERT Solution for Class 8 Hindi Chapter-2 Lankh ki Chudiya

Are you struggling to understand the deep meaning behind Kamtanath's beautiful story "Lakh ki Chudiyan"? Many students find it hard to connect with this touching tale about traditional crafts and changing times. This CBSE class 8 Hindi chapter 2 tells us about Badlu, a skilled craftsman who makes beautiful bangles from lac. The story shows how old arts are slowly disappearing as modern times change everything around us. We will discuss the NCERT solution for class 8 Hindi chapter 2-Lankh ki chudiyan thoroughly.
Check Out: Class 8th Books
NCERT Solution for class 8 Hindi chapter-2 Lankh ki Chudiyan
1. बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बदलू को ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ क्यों कहता था?
उत्तर:- बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से इसलिए जाता था क्योंकि लेखक के मामा के गाँव में लाख की चूड़ियाँ बनाने वाला कारीगर बदलू रहता था। लेखक को बदलू काका से अत्यधिक लगाव था। वह लेखक को ढेर सारी लाख की रंग-बिरंगी गोलियाँ देता था इसलिए लेखक अपने मामा के गाँव चाव से जाता था।
गाँव के सभी लोग बदलू को ‘बदलू काका’ कहकर बुलाते थे इस कारण लेखक भी ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ कहता था।
2. वस्तु-विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है?
उत्तर:- वस्तु विनिमय से तात्पर्य लेन-देन के लिए रूपए-पैसों के स्थान पर एक वस्तु का दूसरी वस्तु से क्रय-विक्रय करना है। जिस तरह से बदलू लाख की चूड़ियों के स्थान पर अनाज व कपड़े लिया करता था। वस्तु विनिमय की पद्धति गावों में प्रचलित है। यहाँ लोग अन्न के बदले अन्य किसी भी (खाने पीने व कपड़े) वस्तु से आदान-प्रदान कर लेते हैं। इस समय इस पद्धति का स्थान रूपए-पैसों ने ले लिया है
3. ‘मशीनी युग’ ने कितने हाथ काट दिए हैं।’ – इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किया है?
उत्तर:- लेखक ने उन कारीगरों की तरफ़ संकेत किया है जो हाथ से बनी वस्तुओं से अपना जीवनयापन करते हैं। आज के मशीनी युग ने उन कारीगरों के हाथ काटकर मानों उनकी रोटी ही छीन ली है। उन कारीगरों का रोजगार इन पैतृक काम धन्धों से ही चलता था। उसके अलावा उन्होंने कभी कुछ नहीं सीखा था। वे पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी इस कला को बढ़ाते चले आ रहे हैं और साथ में रोज़ी रोटी भी चला रहें हैं। परन्तु मशीनी युग ने जहाँ उनकी रोज़ी रोटी पर वार किया है, वही दूसरी ओर इन बेशकीमती कलाओं का अंत भी किया है। ऐसी अनगिनत कलाएँ हैं जो लुप्त अवस्था में हैं और इनको करने वाले कारीगर इस युग के अंधकार में खो रहे हैं। यही वो व्यथा है जो लेखक व्यक्त करना चाहता है। ऐसे कारीगर कला होने पर भी बेकार हो गए और उनकी रोज़ी रोटी भी खत्म हो गई।
4. बदलू के मन में ऐसी कौन-सी व्यथा थी, जो लेखक से छिपी न रह सकी?
उत्तर:- बदलू लाख की चूड़ियाँ बेचा करता था परन्तु जैसे-जैसे काँच की चूडियों का प्रचलन बढ़ता गया उसका व्यवसाय ठप पड़ने लगा। अपने व्यवसाय की यह दुर्दशा बदलू को मन ही मन कचौटती थी। बदलू के मन में इस बात कि व्यथा थी कि मशीनी युग के प्रभावस्वरुप उस जैसे अनेक कारीगरों को बेरोजगारी और उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है। अब लोग कारीगरी की कद्र न करके दिखावटी चमक पर अधिक ध्यान देते हैं। यह व्यथा लेखक से छिपी न रह सकी।
5. मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया?
उत्तर:- मशीनी युग से बदलू के जीवन में यह बदलाव आया की बदलू का व्यवसाय बंद हो गया। वह बेरोजगार हो गया। काम न करने से उसका शरीर भी ढल गया, उसके हाथों-माथे पर नसें उभर आईं। अब वह बीमार रहने लगा।
Check Out: PW School Books
6. लाख की वस्तुओं का निर्माण भारत के किन-किन राज्यों में होता है? लाख से चूड़ियों के अतिरिक्त क्या-क्या चीज़ें बनती है? ज्ञात कीजिए।
उत्तर:- लाख की वस्तुओं का निर्माण सर्वाधिक उत्तरप्रदेश में होता है। लाख से चूड़ियाँ, मूर्तियाँ, गोलियाँ तथा सजावट की वस्तुओं का निर्माण होता है।
7. भाषा की बात
‘बदलू को किसी बात से चिढ़ थी तो काँच की चूडि़यों से’ और बदलू स्वयं कहता है -” जो सुंदरता काँच की चूडि़यों में होती है लाख में कहाँ संभव है? ”ये पंक्तियाँ बदलू की दो प्रकार की मनोदशाओं को सामने लाती हैं। दूसरी पंक्ति में उसके मन की पीड़ा है। उसमें व्यंग्य भी है। हारे हुए मन से, या दुखी मन से अथवा व्यंग्य में बोले गए वाक्यों के अर्थ सामान्य नहीं होते। कुछ व्यंग्य वाक्यों को ध्यानपूर्वक समझकर एकत्र कीजिए और उनके भीतरी अर्थ की व्याख्या करके लिखिए।
उत्तर:-
(1) बदलू ने मेरी दृष्टि देख ली और बोल पड़ा, यही आखिरी जोड़ा बनाया था ज़मींदार साहब की बेटी के विवाह पर, दस आने पैसे मुझको दे रहे थे। मैंने जोड़ा नहीं दिया। कहा, शहर से ले आओ।
इस कथन में उसके ज़मींदार पर व्यंग्य करना है। जिस बदलू की चूड़ियों की धूम सारे गाँव में नहीं अपितु आस पास के गाँवों में भी थी, लोग शादी-विवाह पर उसको मुहँ माँगें मूल्य दिया करते थे, ज़मींदार उसे दस आने देकर सन्तुष्ट करना चाहते थे। दूसरा व्यंग्य उसने शहर पर किया है । ज़मींदार के द्वारा उसको सिर्फ़ दस आने देने पर उसने जमींदार को चूड़ियाँ शहर से लाने के लिए कह दिया क्योंकि शहर की चूड़ियों का मूल्य उसकी चूड़ियों से सहस्त्र गुना महँगा था।
(2) आजकल सब काम मशीन से होता है खेत भी मशीन से जोते जाते हैं और फिर जो सुंदरता काँच की चूड़ियों में होती है, लाख में कहाँ संभव है? यहाँ पर प्रथम व्यंग्य बदलू ने मशीनों पर किया है, दूसरा व्यंग्य काँच की चूड़ियों पर। उसके अनुसार अब तो खेतों का सारा काम मशीनों से हो जाता है। आदमियों की ज़रूरत क्या है और दूसरा काँच की चूड़ियों पर कि काँच की चूड़ियाँ दिखने में इतनी सुन्दर होती है कि लाख की चूड़ियाँ भी इनके आगे फीकी लगती हैं। अर्थात् सुन्दरता के आगे दूसरी वस्तु की गुणवत्ता का कोई मूल्य नहीं है।
8. ‘बदलू’ कहानी की दृष्टि से पात्र है और भाषा की बात (व्याकरण) की दृष्टि से संज्ञा है। किसी भी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, विचार अथवा भाव को संज्ञा कहते हैं। संज्ञा को तीन भेदों में बाँटा गया है –
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा, जैसे – लला, रज्जो, आम, काँच, गाय इत्यादि
(ख) जातिवाचक संज्ञा, जैसे – चरित्र, स्वभाव, वजन, आकार आदि द्वारा जानी जाने वाली संज्ञा।
(ग) भाववाचक संज्ञा, जैसे – सुंदरता, नाजुक, प्रसन्नता इत्यादि जिसमें कोई व्यक्ति नहीं है और न आकार या वजन। परंतु उसका अनुभव होता है। पाठ से तीनों प्रकार की संज्ञाएँ चुनकर लिखिए।
उत्तर:- (क) व्यक्तिवाचक संज्ञा – बदलू, बेलन, मचिया ,जमींदार, मामा, बदलू।
(ख) जातिवाचक संज्ञा – आदमी, मकान, शहर, स्त्रियाँ, चारपाई, बेटी, बच्चे, चूड़ियाँ।
(ग) भाववाचक संज्ञा – स्वभाव, रूचि, व्यथा, बीमार, बेरोजगार, प्रसन्नता, व्यक्तित्व, शांति, पढ़ाई।
9. गाँव की बोली में कई शब्दों के उच्चारण बदल जाते हैं। कहानी में बदलू वक्त (समय) को बखत, उम्र (वय/आयु) को उमर कहता है। इस तरह के अन्य शब्दों को खोजिए जिनके रूप में परिवर्तन हुआ हो, अर्थ में नहीं।
उत्तर:- उम्र– उमर
मर्द – मरद
भैया – भइया
ग्राम – गाँव
अंबा – अम्मा
दुर्बल – दुबला
इंसान – मनुष्य
रंज – दुख
गम – मायूसी
ज़िंदगी – जीवन
औलाद – संतान
Check Out: Stationery items
8. इस कहानी का मुख्य संदेश क्या है?
उत्तर: कहानी का मुख्य संदेश यह है कि हमें अपनी परंपराओं और पारंपरिक कलाओं का सम्मान करना चाहिए। हमें पुरानी और नई पीढ़ी के बीच तालमेल बनाना चाहिए।
प्रश्न 1. 'लाख की चूड़ियाँ' कहानी के कहानीकार कौन हैं? (क) कामतानाथ (ख) रामदरश मिश्र (ग) हजारी प्रसाद द्विवेदी (घ) इस्मत चुगताई
उत्तर: (क) कामतानाथ
प्रश्न 2. वस्तु विनिमय क्या है? (क) पैसा देकर वस्तु खरीदना (ख) बाजार से वस्तु न लेना (ग) वस्तु को सीधे उत्पादक (घ) वस्तु के बदले वस्तु लेना
उत्तर: (घ) वस्तु के बदले वस्तु लेना
प्रश्न 3. 'हाथ कटने का' इस कहानी में क्या अर्थ है? (क) घायल होना (ख) अपनी बात न कह पाना (ग) हाथों से रोजगार छिनना (घ) काम करने में असमर्थ होना
उत्तर: (ग) हाथों से रोजगार छिनना
प्रश्न 4. मशीनी युग के कारण बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया? (क) वह बीमार रहने लगा (ख) उसका शरीर ढल गया (ग) वह बेरोजगार हो गया (घ) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
उत्तर: (घ) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
प्रश्न 5. लाख की वस्तुएँ सबसे ज्यादा किस राज्य में बनती हैं? (क) कर्नाटक (ख) राजस्थान (ग) महाराष्ट्र (घ) पंजाब
उत्तर: (ख) राजस्थान
प्रश्न 6. व्यक्ति वाचक संज्ञा छाँटकर लिखो। (क) मकान (ख) सफलता (ग) गीता (घ) लड़ाई
उत्तर: (ग) गीता
Read More: CBSE Class 8 Subject-Wise Important Topics
NCERT Class 8 Hindi Chapter-2 FAQs
1. What is the main story of NCERT Class 8 Hindi Chapter-2 Lakh ki Chudiyan?
The story "Lakh ki Chudiyan" by Kamtanath tells about Badlu, a skilled craftsman who makes bangles from lac. The story shows how traditional arts are slowly disappearing as people prefer modern, cheaper alternatives. Badlu feels sad because nobody values his beautiful handmade bangles anymore.
2. What does lac mean and how are lac bangles made?
Lac is a natural substance that comes from insects. Craftsmen heat this lac and shape it into beautiful bangles using special tools. The process requires great skill and patience. Lac bangles are colorful and have been made in India for hundreds of years as part of traditional jewelry.
3. What is the main conflict in the NCERT Solution for Class 8 Hindi Chapter-2?
Answer: The main conflict is between traditional arts and modern lifestyle. Badlu represents old traditions while society around him moves toward modern, machine-made products. This creates a struggle between preserving cultural heritage and adapting to changing times.
4. What is the main conflict in the NCERT Solution for Class 8 Hindi Chapter-2?
The main conflict is between traditional arts and modern lifestyle. Badlu represents old traditions while society around him moves toward modern, machine-made products. This creates a struggle between preserving cultural heritage and adapting to changing times.