NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sanchayan Chapter 1 Harihar Kaka
The story of Harihar Kaka is a poignant reflection of human greed and the declining values of family and religion in modern society. For students preparing for their board exams, mastering the Harihar Kaka class 10 question answers is essential, as this chapter often carries significant weight in the Hindi Sanchayan paper.
Many learners find it difficult to articulate the psychological conflict and social commentary presented in the text. This article simplifies those complex themes into clear, exam-oriented responses. By studying these solutions, you will gain a deeper understanding of the struggle between emotional bonds and materialistic desires depicted in the village setting.
Check Out: PW CBSE Class 10th Books!
Overview of Harihar Kaka Chapter 1
Before diving into the Class 10 Hindi Sanchayan Chapter 1 question answers, it is helpful to grasp the core narrative. The story revolves around an elderly man, Harihar Kaka, who owns fifteen bighas of land. Because he has no children, both his brothers and the local religious institution (Thakurbari) try to manipulate him to inherit his property.
The narrative highlights how money can turn family members into enemies and how religious leaders can sometimes lose their moral compass in pursuit of wealth. This background is vital for writing high-quality Harihar Kaka question answer sets that impress examiners.
Harihar Kaka Class 10 Question & Answers
Below are the detailed solutions for the exercises found in the NCERT Sanchayan textbook. These are designed to be snippet-friendly and direct.
1. कथावाचक और हरिहर काका के बीच क्या संबंध है और इसके क्या कारण हैं?
उत्तर:- कथावाचक और हरिहर के बीच मधुर, आत्मीय और गहरे संबंध है। इस संबंध के मुख्य कारण थे – कथावाचक और हरिहर काका का पड़ोसी होना, बचपन में हरिहर काका का कथावाचक को खूब प्यार और दुलार देना था तथा बड़ा होने पर कथावाचक और हरिहर काका का आपस में मित्रता का संबंध स्थापित हो जाना। जिसके कारण हरिहर काका और कथावाचक आपस में खुलकर बातचीत करते थे।
2. हरिहर काका को मंहत और भाई एक ही श्रेणी के क्यों लगने लगे?
उत्तर:- हरिहर काका नि:संतान थे और उनके हिस्से में पंद्रह बीघे उपजाऊ जमीन थी। मंहत और भाई दोनों का उद्देश्य हरिहर काका की इसी उपजाऊ पंद्रह बीघे जमीन को अपने कब्जे में करना था। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए दोनों ने पहले तो काका को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फँसाना शुरू किया जब उससे भी बात नहीं बनी तो उन पर ताकत का प्रयोग करना शुरू कर दिया। दोनों ही उनकी जमीन को हथियाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे इसलिए हरिहर काका को मंहत और भाई एक ही श्रेणी के लगने लगे।
3. ठाकुरबारी के प्रति गाँव वालों के मन में अपार श्रद्धा के जो भाव हैं उससे उनकी किस मनोवृत्ति का पता चलता है?
उत्तर:- ठाकुरबारी के प्रति गाँववालों के मन में जो अपार श्रद्धा के भाव थे उनसे गाँववालों की ठाकुरजी के प्रति अगाध विश्वास, भक्ति-भावना ईश्वर में आस्तिकता, और एक प्रकार की अंधश्रद्धा जैसी मनोवृतियों का पता चलता है। क्योंकि गाँववाले अपनी हर छोटी-बड़ी सफलता का श्रेय ठाकुरबारी को ही देते थे।
4. अनपढ़ होते हुए भी हरिहर काका दुनिया की बेहतर समझ रखते हैं। कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:- हरिहर काका अनपढ़ थे फिर भी उन्हें दुनियादारी की बेहद समझ थी। वे यह जानते थे कि जब तक जमीन उनके पास है तब तक सभी उनका आदर करेंगें। उनके भाई लोग उनसे ज़बरदस्ती ज़मीन अपने नाम कराने के लिए डराते थे तो उन्हें गाँव में दिखावा करके ज़मीन हथियाने वालों की याद आती थी। काका ने उन्हें नारकीय जीवन जीते देखा था इसलिए उन्होंने ठान लिया था चाहे मंहत उकसाए चाहे भाई दिखावा करे वह ज़मीन किसी को भी नहीं देंगे। इन बातों से स्पष्ट होता है कि काका अनपढ़ होते हुए भी दुनियादारी की बेहतर समझ रखते थे।
5. हरिहर काका को जबरन उठा ले जाने वाले कौन थे? उन्होंने उनके साथ कैसा व्यवहार किया?
उत्तर:- हरिहर काका को जबरन उठानेवाले महंत के आदमी थे। वे रात के समय हथियारों से लैस होकर आते हैं और हरिहर काका को ठाकुरबारी उठा कर ले जाते हैं। वहाँ उनके साथ बड़ा ही दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्हें समझाबुझाकर और न मानने पर डरा धमकाकर सादे कागजों पर अँगूठे का निशान ले लिए जाते हैं। उसके बाद उनके मुहँ में कपड़ा ठूँसकर उन्हें अनाज के गोदाम में बंद कर दिया जाता है।
6. हरिहर काका के मामले में गाँव वालों की क्या राय थी और उसके क्या कारण थे?
उत्तर:- हरिहर काका के मामले में गाँव के लोग दो पक्षों में बँट गए थे कुछ लोग मंहत की तरफ़ थे जो चाहते थे कि काका अपनी ज़मीन धर्म के नाम पर ठाकुरबारी को दे दें ताकि उन्हें सुख आराम मिले, मृत्यु के बाद मोक्ष, यश मिले। यह सोच उनके धार्मिक प्रवृत्ति और ठाकुरबारी से मिलनेवाले स्वादिष्ट प्रसाद के कारण थी लेकिन दूसरे पक्ष के लोग जो कि प्रगतिशील विचारों वाले थे उनका मानना था कि काका को वह जमीन ज़मीन परिवार वालो को दे देनी चाहिए। उनका कहना था इससे उनके परिवार का पेट भरेगा। मंदिर को ज़मीन देना अन्याय होगा। इस तरह दोनों पक्ष अपने-अपने हिसाब से सोच रहे थे परन्तु हरिहर काका के बारे में कोई नहीं सोच रहा था। इन बातों का एक और भी कारण यह था कि काका विधुर थे और उनके कोई संतान भी नहीं थी।
7. कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि लेखक ने यह क्यों कहा, “अज्ञान की स्थिति में ही मनुष्य मृत्यु से डरते हैं। ज्ञान होने के बाद तो आदमी आवश्यकता पड़ने पर मृत्यु को वरण करने के लिए तैयार हो जाता है।”
उत्तर:- हरिहर काका को जब अपने भाईयों और महंत की असलियत पता चली और उन्हें समझ में आ गया कि सब लोग उनकी ज़मीन जायदाद के पीछे पड़े हैं तो उन्हें वे सभी लोग याद आ गए जिन्होंने परिवार वालों के मोह माया में फँसकर अपनी ज़मीन उनके नाम कर दी और मृत्यु तक तिल-तिल करके मरते रहे, दाने-दाने को मोहताज़ हो गए। इसलिए उन्होंने सोचा कि इस तरह रहने से तो एक बार मरना अच्छा है। अर्थात् काका को मृत्यु जीवन की अटल सच्चाई है यह पता चल चूका था इसलिए अब वे महंत या अपने भाईयों के दिखावे या धमकाने पर भी अपनी जमीन किसी के भी नाम नहीं करना चाहते थे।
अत: लेखक ने कहा कि अज्ञान की स्थिति में मनुष्य मृत्यु से डरता है परन्तु ज्ञान होने पर मृत्यु वरण को तैयार रहता है।
8. समाज में रिश्तों की क्या अहमियत है? इस विषय पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर:- समाज में रिश्तों-नातों का एक विशेष स्थान है। सामाजिक जीवन को सुचारू रखने के किए इनकी महत्त्ता को कोई नजरंदाज नहीं कर सकता है। परन्तु आज समाज में मानवीय मूल्य तथा पारिवारिक मूल्य धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहे हैं। ज़्यादातर व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए रिश्ते निभाते हैं, आए दिन हम अखबारों में समाचार पढ़ते हैं कि ज़मीन जाय़दाद, पैसे जेवर के लिए लोग हत्या जैसा घृणित कार्य करने से भी नहीं कतराते हैं। इसलिए तो कहानी के हरिहर काका जैसे लोगों को अपने खून के रिश्तेदारों से बचने के लिए पुलिस की आवश्यकता पड़ती है। क्योंकि जब रिश्तों पर स्वार्थ का रंग चढ़ जाता है तो सारे रिश्ते बेमानी हो जाते हैं।
9. यदि आपके आस-पास हरिहर काका जैसी हालत में कोई हो तो आप उसकी किस प्रकार मदद करेंगे?
उत्तर:- यदि हमारे आस-पास हरिहर काका जैसी हालत में कोई हो तो हम उसकी हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगे। सबसे पहले तो हम अनुभवी और बुजर्गों को साथ लेकर उन्हें यह अहसास दिलाएँगे कि वे अकेले नहीं है समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है, उनके परिवार को समझाने का प्रयास करेगें। स्वयंसेवी संस्था से मिलकर भी उनकी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगें। इस पर भी यदि समस्या नहीं सुलझती है तो हम पुलिस और मिडिया की सहायता लेने से भी नहीं कतराएँगे।
10. हरिहर काका के गाँव में यदि मीडिया की पहुँच होती तो उनकी क्या स्थिति होती? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:- हरिहर काका की बात मिडिया तक पहुँच जाती तो जो दुखी और एकाकी जीवन वे बिता रहे थे वह उन्हें मिडिया के हस्तक्षेप से न बिताना पड़ता। वे अपने पर हुए अत्याचार लोगों को न केवल बताकर भयमुक्त हो जाते बल्कि उनके कारण कई और लोग भी जागृत हो जाते। साथ ही मिडिया वहाँ पहुँचकर सबकी पोल खोल देती, मंहत व भाईयों का पर्दाफाश हो जाता। अपहरण, धमकाने और जबरन अँगूठा लगवाने के अपराध में उन्हें जेल हो जाती। मिडिया उन्हें स्वतंत्र और भयमुक्त जीवन की उचित व्यवस्था भी करवा देती।
Check Out: CBSE Class 10th Question Banks
Detailed Analysis of Class 10 Harihar Kaka
When preparing class 10th Harihar Kaka question answer notes, it is important to categorise the themes. The story isn't just about a property dispute; it is a critique of social structures.
Themes of Greed and Selfishness
The primary conflict arises from the 15 bighas of land. Both the brothers and the Mahant represent different types of greed:
-
Familial Greed: The brothers feel entitled to the land because of blood relations.
-
Institutional Greed: The Mahant uses "religious merit" as a tool to coax Kaka into giving up his wealth.
The Silence of Harihar Kaka
In the latter half of the story, Kaka stops speaking. This silence is a powerful tool used by the author to show his trauma. When writing your class 10 Hindi Harihar Kaka question answer PDF or notes, mention that his silence is a protest against a world that only values his assets, not his personhood.
Main Characters in Harihar Kaka Class 10
Character-based questions are common in board exams. Here is a breakdown of the key figures.
|
Character |
Key Traits |
Role in the Story |
|
Harihar Kaka |
Simple, trusting, later traumatised |
The protagonist whose land causes conflict. |
|
The Mahant |
Greedy, manipulative, cunning |
Represents the corruption in religious institutions. |
|
The Brothers |
Self-centred, opportunistic |
Represent the breakdown of the joint family system. |
|
The Narrator |
Observant, empathetic, loyal |
Provides the perspective through which we see Kaka’s plight. |
Check out; CBSE Class 10th Previous Year Papers
Important Incidents of Harihar Kaka Class 10
To help with your class 10 Harihar Kaka question answer drafting, remember these three pivotal moments:
-
The Insult: Kaka is served only rice and lentils while the family enjoys a feast, triggering his realisation of their true nature.
-
The Kidnapping: The Mahant forcibly takes Kaka to the Thakurbari to get his thumbprints on legal documents.
-
The Final Isolation: Kaka hires a personal cook and stops speaking to everyone, realising that neither religion nor family is truly his own.
Tips for Value-Based Questions of Harihar Kaka
In modern exams, value-based questions are frequently asked. Here are some pointers to keep in mind:
-
Elderly Care: The story highlights the neglect of the elderly in society.
-
Religious Corruption: It warns against blind faith in religious leaders who seek material gain.
-
Legal Rights: It shows how property laws can lead to violence if moral values are absent.
Using these points in your Harihar Kaka class 10 question answers will help you score higher marks by showing a deeper level of critical thinking.
Summary of the Story of Harihar Kaka Class 10
The climax of the story involves the kidnapping of Harihar Kaka by the Mahant’s men and the subsequent "protection" offered by his brothers, which turns out to be another form of imprisonment. By the end, Kaka is a broken man, living under police protection, watching as the people he once loved wait for his death.
Students should focus on the following points for Harihar Kaka's question answer preparation:
-
The psychological state of a lonely elderly person.
-
The comparison between the "wolf-like" Mahant and the "hyena-like" brothers.
-
The irony of the police force eating Kaka’s food while he remains in fear.
Read More: NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij and Sparsh
NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sanchayan Chapter 1 FAQs
Q1: What does the story teach us about society?
It teaches that when materialism dominates, human emotions and relationships are sacrificed for financial gain.
Q2: Why did Harihar Kaka decide not to give his land to anyone?
He realised that as long as he owned the land, he had some security; giving it away would make him completely worthless in the eyes of his greedy relatives and the Mahant.
Q3: Is the Mahant truly a religious man?
No, the Mahant is depicted as a businessman disguised as a priest, using religion to exploit the fear and faith of the villagers.
Q4: How does the village react to Harihar Kaka's situation?
The village is divided; some support the Thakurbari due to religious blind faith, while others support the brothers, but very few truly empathise with Kaka’s pain.
Q5: What is the significance of the police in the story?
The police represent an ineffective system that prioritises perks (free food) rather than providing genuine safety or justice for the victim.





